फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स ने लगाई 715 अंकों की छलांग, निफ्टी 24800 के पार

Wed, 01 Oct 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 01 Oct 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंक उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 225.20 अंक की बढ़त के साथ 24,836.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

आठ दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया और सेंसेक्स 715.69 अंक उछल गया। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। आरबीआई द्वारा प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने और चालू वित्त वर्ष के लिए अपने विकास अनुमान को संशोधित कर 6.8 प्रतिशत करने के बाद बैंक और वित्तीय शेयरों में खरीदारी से इसमें मदद मिली।

विज्ञापन


बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 800.81 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 81,068.43 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30  पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 5.54 प्रतिशत की तेजी आई, जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। वहीं बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को रखा अपरिवर्तित

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों को अपेक्षित रूप से अपरिवर्तित रखा, क्योंकि वह अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव के साथ-साथ पहले की ब्याज दरों में कटौती और हाल ही में कर कटौती के प्रभाव के बारे में अधिक स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहा था।


ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि आरबीआई की टिप्पणी से विश्वास बहाल करने में मदद मिली है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के वृहद बुनियादी सिद्धांतों में लचीलापन का संकेत मिला है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन में राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत घटकर 65.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,761.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। पिछले आठ कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क 2,746.34 अंक या 3.30 प्रतिशत गिरा है, और निफ्टी 812.5 अंक या 3.19 प्रतिशत गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed