फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market Closing: एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ने से टूटा बाजार; IT कंपनियों में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Mon, 22 Sep 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 466.26 अंक गिरकर 82,159.97 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 124.70 अंक गिरकर 25,202.35 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर प्रति कर्मचारी करने के फैसले के बाद बढ़ी चिंता के बीच आईटी शेयरों में गिरावट दिखी। इसके असर से सोमवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिसलकर बंद हुए। इसके अलावा, ब्लू-चिप रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार मूड बिगाड़ा।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 466.26 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 82,159.97 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 628.94 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 81,997.29 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.70 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 25,202.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी शेयरों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये तक कम होने का अनुमान

बाजार के अनुमानों के मुताबिक गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी वीजा प्रकारण से जुड़ी अनिश्चितता है। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान आईटी शेयरों के मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का सेंध लगने का अनुमान है। एच-1बी वीजा आवेदन शुल्क में भारी वृद्धि के बाद आईटी शेयरों में 3.6% की गिरावट आई। वीजा फीस में बदलाव को अमेरिका में कुशल कर्मचारियों को स्थानांतरित करने की लंबे समय से चली आ रही प्रथा के लिए खतरा माना जा रहा है। इंफोसिस , टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज , टेक महिंद्रा और विप्रो में के शेयरों में 2.2% से 3.1% तक की गिरावट आई आई। इन शेयरों के कारण निफ्टी 50 पर सबसे अधिक दबाव बना। फार्मास्यूटिकल शेयरों में 1.4% की गिरावट आई।

इटरनल, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर रहे लाभ में

हालांकि, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में रहे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अमेरिका में रहने और काम करने के लिए भारत सहित अन्य देशों से काम करने वाले कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए जरूरी वीजा पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का एच-1बी वीजा शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत गिरकर 66.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।



एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 390.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 387.73 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 82,626.23 पर बंद हुआ। निफ्टी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 25,327.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed