फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: उतार-चढ़ाव के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की चाल?

Fri, 05 Sep 2025 03:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 03:41 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 7.25 अंक गिरकर 80,710.76 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 6.70 अंक की बढ़त के साथ 24,741.00 पर बंद हुआ। 
 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। तेल व गैस और ऑटो शेयरों में बढ़त की भरपाई आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट से हो गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी व भारत के खिलाफ अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ की आशंका के बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 88.27 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Online gaming: गेम्सक्राफ्ट ने पूर्व सीएफओ के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, 231 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

विज्ञापन

सेंसेक्स में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 7.25 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 80,710.76 अंक पर बंद हुआ। इसके 14 शेयर लाभ में तथा 16 नुकसान में रहे। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, सूचकांक बढ़त के साथ खुला, लेकिन देर सुबह के कारोबार में लाल निशान में फिसल गया। दोपहर के सत्र में यह 80,321.19 के निचले स्तर पर पहुंच गया, लेकिन बंद होने से पहले के सत्र में इसमें गिरावट कम हुई। दिन के उच्चतम और निम्नतम स्तर के बीच सूचकांक 715.37 अंक ऊपर-नीचे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 6.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,741.00 पर आ गया। 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.34 प्रतिशत, मारुति 1.70 प्रतिशत और पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इटरनल के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे।

ऑटो सेक्टर में बढ़त जारी

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार आज स्थिर रहे। हालांकि समर्थन स्तरों पर खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांकों में दिन के निचले स्तर से उछाल आने से धारणा थोड़ी सकारात्मक रही। मांग में सुधार की उम्मीदों के चलते ऑटो सेक्टर में बढ़त जारी रही।

उन्होंने कहा कि संकेतों से भी समर्थन मिला, अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट से पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी रही। यह फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक है।

यूरोपीय बाजारों में रही मजबूती

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार हुआ। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 66.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 66.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 106.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,233.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 150.30 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,718.01 पर और निफ्टी 19.25 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,734.30 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed