फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: ट्रंप के 50% टैरिफ से बाजार में हलचल; सेंसेक्स 705 अंक टूटा, निफ्टी 24600 के नीचे

Thu, 28 Aug 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 28 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: गुरुवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 705.97 अंक गिरकर 80,080.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 211.15 अंक गिरकर 24,500.90 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी के लगातार बहिर्गमन से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़कर 87.63 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IIP: जुलाई 2025 में देश का औद्योगिक उत्पादन 3.5% बढ़ा, सरकार की ओर से आंकड़े जारी
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 80,080.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 773.52 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 80,013.02 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,500.90 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में निवेशकों की संपत्ति 9.69 लाख करोड़ रुपये घटी
शेयर बाजारों में दो दिन की भारी गिरावट के दौरान शेयर निवेशकों को 9.69 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स 1,555 अंक टूट गया। अमेरिका की भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ बुधवार को लागू हो गया। इसके बाद, नई दिल्ली पर लगाया गया कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। जानकारों के अनुसार यही कारण है बाजार में नरमी आने की।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ गए। वहीं टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।

टैरिफ से बाजार में निराशावाद हावी
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लागू होने के बाद निराशावाद हावी हो गया। इससे निवेशकों का रुझान कम हुआ। कपास आयात शुल्क में छूट से टैरिफ के प्रभावों से निपटने के लिए नीतिगत समर्थन की उम्मीदें थोड़ी देर के लिए बढ़ गईं। इससे अल्पकालिक इंट्रा-डे रिकवरी हुई। लेकिन निवेशकों का मूड नाजुक बना रहा। जोखिम-रहित धारणा के बीच लार्जकैप शेयरों में गिरावट आई और मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा।

कपास के शुल्क मुक्त की समयसीमा बढ़ी
सरकार ने गुरुवार को कपास के शुल्क मुक्त आयात को तीन महीने के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया, ताकि अमेरिका में 50 प्रतिशत के भारी शुल्क का सामना कर रहे कपड़ा निर्यातकों को मदद मिल सके।


यूरोपीय बाजार में रहा मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर  67.63 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत गिरकर 67.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,060.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 पर और निफ्टी 255.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed