{"_id":"689c638162d80e9b3f080967","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Market Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
Wed, 13 Aug 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:36 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 304.32 अंक उछलकर 80,539.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 131.95 अंक की बढ़त के साथ 24,619.35 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में मुद्रास्फीति के स्थिर आंकड़ों से वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिली। इस बीच धातु, वाहन और फार्मा शेयरों में लगातार खरीदारी से बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी लौटी और सेंसेक्स 304 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 8 वर्ष के निम्नतम स्तर 1.55 प्रतिशत पर आ गई। इससे घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: IMPS: एसबीआई ने आईएमपीएस पर लगने वाले शुल्कों में किया बदलाव, 15 अगस्त से लेनदेन पर चुकानी पड़ेगी यह राशि
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 304.32 अंक या 0.38 प्रतिशत उछलकर 80,539.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 448.15 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 80,683.74 अंक पर पहुंच गया। इसके 26 शेयरों में तेजी रही। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 131.95 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,619.35 पर आ गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड लाभ में रहीं। वहीं अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
सीपीआई के आंकड़ों ने बाजार पर डाला असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में व्यापक आशावाद देखा गया क्योंकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आठ साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे ऑटो और धातु क्षेत्र की अगुवाई में विवेकाधीन खर्च में सुधार की उम्मीदें बढ़ीं। वैश्विक स्तर पर, चीन द्वारा टैरिफ की समय-सीमा बढ़ाए जाने और तेल की कीमतों में नरमी से धारणा में सुधार हुआ।
उन्होंने कहा कि ट्रंप के व्यापार रुख और वैश्विक जोखिमों को लेकर अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत की विकास-मुद्रास्फीति की गतिशीलता वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुकूल बनी हुई है। इसमें टैरिफ अपडेट के आधार पर मामूली गिरावट का जोखिम है। भारत 15 अगस्त को होने वाली ट्रंप-पुतिन बैठक का इंतजार कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग तेजी के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 65.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,398.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मंगलवार को सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 80,235.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 24,487.40 पर बंद हुआ।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन