फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 368 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Tue, 12 Aug 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 12 Aug 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368.49 अंक गिरकर 80,235.59 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 97.65 अंक गिरकर 24,487.40 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को उतार-चढाव के बाद भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। घरेलू और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले ब्लू-चिप बैंक शेयरों और सतर्कता के चलते यह गिरावट आई। निवेशकों की नजर 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता पर भी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से राज्यों व UT ने जुटाए 8450 करोड़ रुपये; बिहार को सबसे अधिक लाभ
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 प्रतिशत गिरकर 80,235.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 833.31 अंक के उतार-चढ़ाव के साथ 80,997.67 के उच्च स्तर और 80,164.36 के निम्न स्तर तक गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 24,487.40 अंक पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं मारुति, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी प्रमुख लाभ में रहीं।


यूरोपीय बाजार में रहा मिला-जुला प्रदर्शन
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव 0.18 प्रतिशत बढ़कर 66.75 डॉलर रहा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 66.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सोमवार को सेंसेक्स 746.29 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 पर बंद हुआ। निफ्टी 221.75 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,585.05 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed