{"_id":"68835713b965fd28c20d6b80","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निफ्टी भी ढेर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निफ्टी भी ढेर
Fri, 25 Jul 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:36 PM IST
सार
Sensex-Nifty Closing Bell: शुक्रवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक गिरकर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 225.10 अंक गिरकर 24,837.00 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : ANI
विस्तार
शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। विदेशी पूंजी निकासी के बीच वित्तीय, आईटी व तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 721 अंक टूट गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: India-UK FTA: भारत व्यापार समझौते में ब्रिटेन के कार्बन कर से छूट पाने में विफल रहा, जीटीआरआई की टिप्पणी
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 786.48 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 81,397.69 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,837.00 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद 4.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पावर ग्रिड, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदानी पोर्ट्स भी गिरावट में रहे। हालांकि, सन फार्मा और भारती एयरटेल लाभ में रहे।
रिलायंस पावर और रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आई गिरावट
बीएसई पर रिलायंस पावर के शेयर बीएसई पर 4.99 प्रतिशत या 2.98 रुपये गिरकर 56.72 रुपये पर आ गई। वहीं एनएसई पर रिलायंस पावर के शेयर एनएसई पर 5 प्रतिशत या 2.99 रुपये गिरकर 56.78 रुपये पर आ गई।
बीएसई पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बीएसई पर 5 प्रतिशत या 18 रुपये गिरकर 342.05 रुपये पर आ गई। वहीं एनएसई पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 2.59 प्रतिशत या 24 रुपये गिरकर 904.10 रुपेय पर आ गई।
निराशाजनक नतीजों और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली हुई
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कंपनियों के निराशाजनक नतीजों और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली हुई। लार्ज-कैप शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बड़ी शॉर्ट पोजीशन ने भी गिरावट के दबाव को और बढ़ा दिया।
यूरोपीय बाजारों में रही गिरावट
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 69.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 69.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,133.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,617.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 542.47 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 82,184.17 पर बंद हुआ। निफ्टी 157.80 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,062.10 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन