फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; हफ्ते के आखिरी दिन उछला सेंसेक्स, निफ्टी 25600 के पार

Fri, 27 Jun 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 27 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ । 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.03 अंक उछलकर 84,058.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 88.80 अंक बढ़कर 25,637.80 अंक पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़कर 85.48 (अनंतिम) पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त दर्ज की गई। इन्हें आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का समर्थन मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: President: विवाद समाधान पोर्टल एमएसई को भुगतान में देरी के मामलों की सुनवाई में तेजी लाएगा, बोलीं राष्ट्रपति
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.03  अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 84,058.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 333.48 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 84,089.35 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 88.80 अंक या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 25,637.80 अंक पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़कर 85.48 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल? 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके विपरीत, ट्रेंट, इटरनल, एक्सिस बैंक और टाइटन पिछड़ गए।

विदेशी निवेशक बने घरेलू बाजार में शुद्ध खरीदार 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध विराम और समय सीमा से पहले व्यापार तनाव कम होने की आशा ने निवेशकों को प्रेरित किया। कई दिनों की बिकवाली के बाद विदेशी निवेशक घरेलू बाजार में शुद्ध खरीदार बन गए हैं। इससे निकट भविष्य में बाजार की स्थिरता में सुधार हुआ है। 

यूरोपीय बाजार में हुई बढ़त 

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 68.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत बढ़कर 68.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 12,594.38 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। गुरुवार को सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 83,755.87 पर बंद हुआ था। निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed