फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: भारतीय बाजार रहा गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की छलांग, निफ्टी 25500 के पार

Thu, 26 Jun 2025 03:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 26 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को गुलजार रहा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1000.36 अंक उछलकर 83,755.87 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 304.25 अंक बढ़कर 25,549.0 अंक पर आ गया। तीन दिनों की तेजी के दौरान निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बढ़ते आशावाद के बीच भारतीय बाजारों में मजबूती दिखी। गुरुवार को बाजार में भारी वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 85.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI Bulletin: बैंकों को 50 बीपीएस दर कटौती का लाभ ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाना होगा, आरबीआई बुलेटिन में नसीहत
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़कर 83,755.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,056.58 अंक या 1.27 प्रतिशत बढ़कर 83,812.09 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 25,549.0 अंक पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ पहुंची 

तीन दिनों की तेजी के दौरान निवेशकों की संपत्ति 9.70 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन दिनों में 9,70,200.71 करोड़ रुपये बढ़कर 4,57,52,700.57 करोड़ रुपये (5.34 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया। बीएसई में 2,097 शेयरों में तेजी आई, 1,900 में गिरावट आई और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई क्षेत्रीय सूचकांकों में हुई बढ़त 

बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.56 प्रतिशत चढ़ा और स्मॉलकैप सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़ा। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में धातु (2.28 प्रतिशत), तेल एवं गैस (1.88 प्रतिशत), ऊर्जा (1.68 प्रतिशत), कमोडिटीज (1.39 प्रतिशत), वित्तीय सेवाएं (1.25 प्रतिशत), यूटिलिटीज (1.24 प्रतिशत) और बिजली (1.13 प्रतिशत) में उछाल आया। दूसरी ओर, आईटी, रियल्टी और बीएसई-केंद्रित आईटी पिछड़ गए।

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बाजारों में लौटा विश्वास

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि धातु शेयरों में मजबूती और भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी आने से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त जारी रही। भू-राजनीतिक तनाव कम होने और वृहद आर्थिक संकेतकों के स्थिर होने से व्यापक बाजार में विश्वास लौटता दिख रहा है।

घेरलू संस्थागत निवेशकों ने की शुद्ध खरीदारी 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी और भारतीय 10-वर्षीय बॉडों के बीच प्रतिफल अंतर कम होने के कारण एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी कम करना जारी रखा। तरलता की स्थिति में सुधार और घरेलू खपत में तेजी के कारण घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार के रूप में उभरे।

क्या रहा सेंसेक्स का हाल? 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके विपरीत, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछड़ गए।

एसबीआई सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने न केवल 25,500 के स्तर को पार किया, बल्कि इसके ऊपर भी टिका रहा, और अक्टूबर 2024 के बाद से अपना उच्चतम दैनिक समापन दर्ज किया। यह कदम बाजार की गति में संभावित बदलाव और तेजी की भावना बढ़ने का संकेत देता है।

यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त 

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। मध्य सत्र में यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख पर बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 67.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,427.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,372.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 700.40 अंक या 0.85 प्रतिशत उछलकर 82,755.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 200.40 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed