Share Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार
Sensex-Nifty Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 700.40 अंक उछलकर 82,755.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 200.40 अंक बढ़कर 25,244.75 अंक पर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद बुधवार को 2025 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ भारतीय बाजार। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की तेजी आई।
ये भी पढ़ें: Report: भारत में बीमा जागरूकता की भारी कमी, 79% पॉलिसीधारकों को नहीं पता क्या है उनका कवरेज
पिछले दिन की तेजी को जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700.40 अंक या 0.85 प्रतिशत उछलकर 82,755.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 760.8 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 82,815.91 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 200.40 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 25,244.75 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में आया उछाल
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.59 प्रतिशत तथा मिडकैप सूचकांक में 0.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में टेक (1.69 प्रतिशत), बीएसई फोकस्ड आईटी (1.69 प्रतिशत), आईटी (1.68 प्रतिशत), दूरसंचार (1.42 प्रतिशत), उपभोक्ता विवेकाधीन (1.26 प्रतिशत), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.26 प्रतिशत) और स्वास्थ्य सेवा (1.11 प्रतिशत) में तेजी रही। इसके विपरीत, पूंजीगत सामान और तेल एवं गैस क्षेत्र में गिरावट रही। बीएसई में 2,821 शेयरों में तेजी रही, 1,207 में गिरावट आई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
संघर्ष विराम की खबरों से घरेलू बाजारों पर असर पड़ा
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। विदेशी निवेशकों ने पूंजी निकालना जारी रखा, लेकिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार की गति को बनाए रखने में मदद मिल रही है। घरेलू स्तर पर, अनुकूल मानसून पूर्वानुमान और मुद्रास्फीति में नरमी से आशावाद को और बल मिल रहा है।
क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक पिछड़ गए।
यूरोपीय बाजारों में दिखी मिली- जुली स्थिति
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। मध्य सत्र में यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी तेजी के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 67.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत बढ़कर 67.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,209.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 158.32 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 82,055.11 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 72.45 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 25,044.35 पर बंद हुआ।