फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 पार

Tue, 24 Jun 2025 03:42 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलावर को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 158.32 अंक उछलकर 82,055.11 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 72.45 अंक बढ़कर 25,044.35 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके बाद मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी तेज बढ़त गंवा दी। सुबह के कारोबार में बाजारों में तेजी से उछाल आया, पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित कमी की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: Adani: 'ऑपरेशन सिंदूर में अदाणी समूह की कंपनी के बनाए ड्रोन्स ने निभाई अहम भूमिका', गौतम अदाणी ने किया दावा
विज्ञापन


उतार-चढ़ाव के साथ भारतीय बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 158.32 अंक या 0.19 प्रतिशत उछलकर 82,055.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,121.37 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,018.16 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 72.45  अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में 2,662 शेयरों में तेजी और 1,339 में गिरावट रही, जबकि 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाइटन सर्वाधिक लाभ में रहे। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, ट्रेंट, एनटीपीसी, मारुति, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ गए।

तेल विपणन कंपनियों में आया उछाल

ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तीव्र सुधार के बाद कच्चे तेल के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों की तेल विपणन कंपनियों, विमानन, पेंट्स और एडहेसिव्स के शेयरों में मंगलवार को उछाल आया। बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में 3.24 प्रतिशत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 2.04 प्रतिशत तथा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर में 1.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 2.55 प्रतिशत तथा स्पाइसजेट के शेयरों में 2.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। कंसाई नेरोलैक पेंट्स में 1.82 प्रतिशत, शालीमार पेंट्स में 1.80 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 0.48 प्रतिशत और इंडिगो पेंट्स में 0.38 प्रतिशत की बढ़त रही।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि युद्ध विराम की घोषणा और कच्चे तेल की कीमतों में तीव्र गिरावट के कारण घरेलू बाजार में हुई शुरुआती बढ़त अल्पकालिक रही। पश्चिम एशिया में नए भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की धारणा अस्थिर हो गई। हालांकि, बाजार ने आखिर में खुद को संभाल लिया। 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि ईरान की ओर से संभावित संघर्ष विराम उल्लंघन की रिपोर्ट के बाद बाजार में चिंताएं फिर उभर आईं। इसके कारण बाजार में गिरावट आई और शुरुआती बढ़त का अधिकांश हिस्सा खत्म हो गया। अंत में निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि यह बाजार सहभागियों के लिए एक घटनापूर्ण दिन रहा, क्योंकि बेंचमार्क सूचकांक में दोनों दिशाओं में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया, अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से धारणा को बल मिला।

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि ताजा भू-राजनीतिक तनाव उभरने के बाद मंगलवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। निवेशक अब तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक संकेतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। कच्चे तेल में निरंतर तेजी से घरेलू बुनियादी ढांचे के बावजूद इक्विटी में निकट भविष्य में होने वाली तेजी पर रोक लग सकती है।

बीएसई  के क्षेत्रीय सूचकांकों में उछाल आया

बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.71 प्रतिशत तथा मिडकैप सूचकांक 0.54 प्रतिशत चढ़ा। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में सेवा (2.13 प्रतिशत), दूरसंचार (1.13 प्रतिशत), कमोडिटी (1.12 प्रतिशत), धातु (0.96 प्रतिशत), वित्तीय सेवाएं (0.81 प्रतिशत), बैंकेक्स (0.72 प्रतिशत) और ऑटो (0.62 प्रतिशत) में तेजी रही। दूसरी ओर, आईटी, तेल एवं गैस, टेक तथा बीएसई फोकस्ड आईटी पिछड़ गए।

अदाणी समूह के शेयरों में हुई बढ़त 

अदाणी समूह के सभी 10 सूचीबद्ध शेयरों में मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई, जिसमें अंबुजा सीमेंट्स में 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिस दिन समूह ने अपनी वार्षिक आम बैठक आयोजित की। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि समूह अगले पांच वर्षों में अपने कारोबार में रिकॉर्ड 15-20 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है, ताकि विकास के अगले चरण की रूपरेखा तैयार की जा सके। उन्होंने समूह की मजबूत बैलेंस शीट और मजबूत कारोबार का बखान करते हुए कहा कि इससे समूह पर लगातार हो रही जांच को नजरअंदाज किया जा सकेगा।

वोडाफोन आइडिया के शेयर में 4.8 प्रतिशत का उछाल 

वोडाफोन आइडिया के शेयर मंगलवार को 4.89 प्रतिशत उछलकर 6.87 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। यह खबर आई थी कि सरकार 84,000 करोड़ रुपये के एजीआर बकाये पर दूरसंचार कंपनी को राहत देने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय रूप से ऊपर बंद हुए। मध्य सत्र के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.20 प्रतिशत गिरकर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,874.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 511.38 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 140.50 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed