Sensex Closing Bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 82 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
Sensex-Nifty Closing Bell: गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक गिरकर 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.80 अंक गिरकर 24,793.25 अंक पर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार इस्राइल-ईरान युद्ध और अमेरिकी फेडरल द्वार ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने के निर्णय से प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: Israel vs Iran: ईरान में TV प्रसारण हैक कर अशांति-हिंसा भड़काने की साजिश; इस्राइल में नेताओं को मिलीं धमकियां
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 392.9 अंक का उतार-चढ़ाव देखा और 81,583.94 अंक के उच्चतम और 81,191.04 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.80 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,793.25 अंक पर आ गया।
क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और टाटा स्टील प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। इसके विपरीत, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और मारुति लाभ में रहीं।
यूरोपीय बाजारों में आई गिरावट
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। मध्य सत्र में यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख पर बंद हुए।
फेडरल बैंक के निर्णय से बाजार पर अधिक असर पड़ा
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि निवेशकों का मूड फेडरल बैंक के निर्णय से और अधिक प्रभावित हुआ। जबकि मुद्रास्फीति के लगातार बने रहने और आर्थिक विकास में कमी आने का संकेत मिला, जिससे सॉफ्टवेयर निर्यात शेयरों पर दबाव पड़ा। भारतीय शेयर सूचकांक में नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया। पश्चिम एशिया संघर्ष में अमेरिका की संभावित भागीदारी को लेकर दुनिया भर में सतर्कता की भावना फैल गई।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 890.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,091.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,444.66 पर बंद हुआ। निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,812.05 पर बंद हुआ।