फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 138 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Wed, 18 Jun 2025 03:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 18 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 41.35 अंक गिरकर 24,812.05 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार की गिरावट - फोटो : adobe stock

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी ब्याज दर निर्णय से पहले सतर्कता के कारण बुधवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: विमान हादसे के बाद मुश्किल में बीमा कंपनियां, पॉलिसीधारक के साथ नामित के निधन से फंसा पेंच
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 81,444.66 अंक पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद सुबह के कारोबार में इंडेक्स 81,858.97 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन बाद में बढ़त बरकरार नहीं रख सका। सेंसेक्स 346.29 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 81,237.01 के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे ज्यादा 1.79 प्रतिशत घाटे में रही। अडानी पोर्ट्स में 1.55 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.35 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 1.16 प्रतिशत और नेस्ले में 0.95 प्रतिशत की गिरावट आई। आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, इंफोसिस, एनटीपीसी और एचसीएल टेक में भी गिरावट के कारण इंडेक्स नीचे आया। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक में 5.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक रिपोर्ट में आगामी 12 महीनों में इसके सकारात्मक प्रदर्शन की आशा जताई गई थी। टाइटन में 1.99 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.24 प्रतिशत तथा मारुति में 1.12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई में 2,447 शेयरों में गिरावट आई, 1,531 में तेजी आई और 137 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

वैश्विक अस्थिरता ने बाजार की बढ़त को किया विफल 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाएं। हालांकि, मांग में सुधार की उम्मीद में ऑटो और उपभोक्ता विवेकाधीन शेयरों में तेजी आई।

गुरुवार को फेडरल नीति बैठक से बाजार में होगी हलचल 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी में शुरुआत में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन मुख्य रूप से हैवीवेट शेयरों के दबाव के कारण यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को कारोबार के दौरान बाजार अमेरिकी फेडरल नीति बैठक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। हालांकि अधिकांश लोगों को ब्याज दरों में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच फेडरल बैंक की टिप्पणी भी महत्वपूर्ण होगी। 

यूरोपीय बाजार में हुई बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 75.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत गिरकर 75.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 8,207.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को सेंसेक्स 212.85 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 81,583.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 93.10 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 24,853.40 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed