फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल; सेंसेक्स 1131 अंक चढ़ा, निफ्टी 22850 के पार

Tue, 18 Mar 2025 03:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Mar 2025 03:38 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1131 अंक चढ़ा, निफ्टी 22850 के पार

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.67 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में कुल 1,472 अंक का उछाल आया। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 1,131.31 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 75,301.26 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1215.81 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि दो दिन में सेंसेक्स 1,472.35 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़ गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 8,67,540.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,85,972.98 करोड़ रुपये हो गया। सिर्फ मंगलवार को ही बाजारों में शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति सात लाख करोड़ रुपये बढ़ी।
विज्ञापन


बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 7.05 लाख करोड़ बढ़कर 399.85 लाख करोड़ रुपये (4.61 ट्रिलियन डॉलर) पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए। बजाज फिनसर्व समेत चार शेयरों में 1.43 फीसदी तक गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मॉलकैप 2.73 फीसदी उछला
  •  बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 2.73 फीसदी बढ़त में रहा, जबकि मिडकैप में 2.10 फीसदी तेजी रही।
  •  बीएसई के 4,159 में से 2,815 शेयर तेजी में रहे, जबकि 1,221 में गिरावट रही।
  •  65 कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए।

694.57 करोड़ की खरीदारी
लंबे समय बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजार में बढ़त के अन्य कारण

 अमेरिका और चीन से आए खुदरा बिक्री के बेहतर आंकड़ों ने घरेलू निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों में प्रत्याशित उछाल के साथ डॉलर सूचकांक में आई नरमी से भी बाजार को समर्थन मिला। बाजार में पिछले कुछ सप्ताह से जारी गिरावट के कारण मूल्यांकन थोड़ा आकर्षक हो गया है, जिससे निवेशकों को खरीदारी का अवसर मिला। अमेरिका और यूरोप समेत दुनियाभर के बाजार बढ़त में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में रहे।

 रुपया 26 पैसे मजबूत

  • घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ 86.55 पर बंद हुआ। रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। इस दौरान यह 67 पैसे मजबूत हुआ।
  •  विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया, अमेरिका में निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर में गिरावट आई। एशियाई मुद्राओं की मजबूती ने भी रुपये को सहारा दिया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।
  •  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 86.71 पर खुलने के बाद इसने 86.54 के उच्चस्तर और 86.78 के निचले स्तर को छुआ।
  • छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी गिरावट के साथ 103.32 पर रहा।
एलआईसी इसी महीने उतर सकती है हेल्थ इंश्योरेंस में
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी इस महीने के अंत तक किसी कंपनी में हिस्सा खरीद कर हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उतर सकती है। कंपनी के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, बातचीत जारी है और इस महीने इस पर निर्णय लिया जा सकता है। मोहंती ने कहा, एलआईसी के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं होगी। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हाल के वर्षों में भारत के बीमा व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, क्योंकि निजी बीमा कंपनियों ने ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य बीमा बाजार में उपस्थिति बढ़ा दी है।


बैंक ऑफ मॉरिशस के साथ रुपये में होगा कारोबार
 आरबीआई और बैंक ऑफ मॉरीशस (बीओएम) ने सीमापार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और मॉरीशस रुपये (एमयूआर) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौते किए हैं। आरबीआई ने कहा, एमओयू का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार में रुपया और एमयूआर के उपयोग को बढ़ावा देना है। एमओयू में दोनों देशों द्वारा सभी चालू खाता लेनदेन और पूंजी खाता लेनदेन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed