फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त गंवा लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 217 अंक टूटा, निफ्टी 22500 से नीचे

Mon, 10 Mar 2025 03:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 74,115.17 अंक पर बंद हुआ। इसके 22 शेयर नुकसान में और आठ लाभ में रहे। इससे पहले यह सूचकांक बढ़त के साथ खुला और दिन के दौरान 74,741.25 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। सोमवार को एनएसई का निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 पर बंद हुआ। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

विस्तार

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसा औद्योगिक और तेल व गैस शेयरों में बिकवाली के कारण हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 74,115.17 अंक पर बंद हुआ। इसके 22 शेयर नुकसान में और आठ लाभ में रहे। इससे पहले यह सूचकांक बढ़त के साथ खुला और दिन के दौरान 74,741.25 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

विज्ञापन


हालांकि, पहले सत्र के दाैरान हासिल बढ़त बजार ने आखिरी सत्र से पहले गंवा दी। बंद होने से पहले बाजार पर बिकवाली का दबाव दिखा और सूचकांक 310.34 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 74,022.24 के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को एनएसई का निफ्टी 92.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,460.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स के शेयरों का कैसा रहा हाल?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, जोमैटो, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ गईं। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, सन फार्मास्यूटिकल्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में लाभ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन



जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है, अमेरिका में बेरोजगारी दर और टैरिफ में वृद्धि के कारण अनिश्चितता बढ़ रही है, जिससे संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में अस्थिरता बनी रहेगी।"

बाजार में दीर्घकालिक अवधि के लिए निवेश अब भी आकर्षक

नायर ने कहा कि घरेलू वृहद आर्थिक हालात निवेशकों को अल्पावधि में सावधानी के साथ नरम पड़े शेयरों में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि, दीर्घकालिक अवधि के लिए बाजार में निवेश अब भी आकर्षक बना हुआ है। सोमवार को एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल में मिलाजुला रुख रहा। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजारों में गिरावट देखी गई। वहीं, शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट सकारात्मक रुख के साथ हुए थे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर कौन-कौन रहे?


इस बीच, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 70.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दो दिनों की बढ़त के साथ 7.51 अंक लुढ़ककर 74,332.58 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर 22,552.50 पर बंद होने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed