फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 213 अंक टूटा, निफ्टी 23650 से नीचे आया

Thu, 06 Feb 2025 03:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Feb 2025 03:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.12 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 427.29 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,843.99 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 92.95 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 23,603.35 अंक पर आ गया। आइए जानें शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : PTI

विस्तार

आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सतर्कता और ताजा विदेशी फंड निकासी के बीच बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिर गए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 213.12 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 78,058.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 427.29 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,843.99 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 92.95 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 23,603.35 अंक पर आ गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 87.60 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

एमपीसी के फैसले से पहले निवेशकों ने बरती सतर्कता

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से पिछड़ गए। अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को मौद्रिक नीति पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इसके निर्णय का एलान आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को करेंगे।

विज्ञापन

एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में दिखी बढ़त

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "व्यापार युद्ध के बीच संभावित ब्याज दरों में कटौती पर आरबीआई के फैसले का निवेशकों को इंतजार है, जिसके कारण बेंचमार्क सूचकांकों में मामूली गिरावट देखी गई। कमजोर वृद्धि को थामने के लिए उपभोग बढ़ाने पर सरकार के ध्यान के बावजूद व्यापक बाजार में सतर्कता दिखी।" एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.06 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 312.53 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271.28 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696.30 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed