फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एक दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, निफ्टी 24250 के पार पहुंचा

Wed, 27 Nov 2024 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 230.02 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 80,234.08 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 80.41 (0.33%) अंक चढ़कर 24,274.90 पर बंद हुआ। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी समूह के शेयरों में तेज उछाल और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के चलते बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 230.02 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 80,234.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 507.09 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 80,511.15 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.40 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 24,274.90 पर पहुंच गया। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे (अनंतिम) गिरकर 84.44 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 6 प्रतिशत की तेजी आई। एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और एक्सिस बैंक भी लाभ में रहे। इसके विपरीत टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी सहित अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। अदाणी समूह के शेयरों में यह तेजी समूह की ओर से यह स्पष्टीकरण देने के बाद आई है कि गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के तहत आरोप नहीं लगाया गया है, साथ ही उन पर प्रतिभूति और वायर धोखाधड़ी सहित जो तीन अन्य आरोप हैं, वे मौद्रिक जुर्माने से दंडनीय हैं। समूह की कुछ कंपनियां अपनी ऊपरी सर्किट सीमा तक पहुंच गईं।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,157.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त में बंद हुए, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में ज़्यादातर गिरावट देखी गई। मंगलवार को अमेरिकी बाज़ार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 73.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे पहले मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 105.79 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 80,004.06 पर बंद हुआ था। निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,194.50 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed