फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: दो दिन मजबूत होकर फिर लाल निशान पर बाजार; सेंसेक्स 105 अंक फिसला, निफ्टी 24200 से नीचे

Tue, 26 Nov 2024 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 26 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

Sensex Closing Bell :उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 105.79 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 311.18 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 79,798.67 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 24,194.50 अंक पर आ गया। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों को लेकर चिंता के बीच कमजोर वैश्विक बाजार रुख के अनुरूप मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की तेजी थम गई और ये गिरावट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 311.18 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 79,798.67 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 27.40 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 24,194.50 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

अल्ट्राटेक सीमेंट और अदाणी पोर्ट्स में गिरावट, एशियन पेंट्स-इंफोसिस में बढ़त

सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। एशियन पेंट्स, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक लाभ में रहे।

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस टिप्पणी से उत्पन्न चिंताओं के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई कि 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करते ही वे मैक्सिको, कनाडा और चीन पर नये टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में हुए बंद

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और शंघाई में गिरावट दर्ज की गई जबकि हांगकांग में तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। अदाणी समूह के सभी शेयरों में गिरावट रही, जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी में 7.05 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत बढ़कर 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


सोमवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक में तेजी आई, जिसमें भाजपा द्वारा महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करने, रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतने और पार्टी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को भारी जीत दिलाने से मदद मिली।

सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 992.74 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 80,109.85 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 314.65 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,221.90 अंक पर बंद हुआ था। पिछले कई दिनों से जारी बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed