फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: अदाणी विवाद के बावजूद लौटी बाजार की रौनक; सेंसेक्स 1961 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार

Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: अदाणी विवाद के बावजूद शुक्रवार का काराेबारी सत्र घरेलू शेयर बाजार को रास आया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,961.32 अंक चढ़कर 79,117.11 पर जबकि निफ्टी 557.35 अंक चढ़कर 23,907.25 पर बंद हुआ। जानें बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी विवाद के बावजूद शुक्रवार का काराेबारी सत्र घरेलू शेयर बाजार को रास आया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,961.32 अंक चढ़कर 79,117.11 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी50 गुरुवार को पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद उबरते हुए 23,900 अंकों के पार 557.35 (2.39%) अंकों की बढ़त के साथ 23,907.25 पर बंद हुआ। अमेरिकी श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार उत्साहित दिखा। उछाल के बाद, बीएसई पर सूचीबद्ध सभी शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 7.2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 432.57 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स में 2.54% की बढ़त दर्ज की गई

सेंसेक्स शुक्रवार को 2.54 प्रतिशत मजबूत होकर फिर से 79,000 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। यह तेजी वैश्विक बाजारों में मजबूती और निचले स्तरों पर खरीदारी के कारण आई। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुख से भी सूचकांक को मदद मिली। बीएसई का सेंसेक्स 1,961.32 अंक या 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 2,062.4 अंक या 2.67 प्रतिशत बढ़कर 79,218.19 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 557.35 अंक या 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां लाभ में रहीं।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency

ब्लू चिप शेयरों में भारी खरीदारी से बाजार को मिली मदद

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और टेक शेयरों जैसे ब्लू चिप शेयरों में भारी खरीदारी से बाजार की धारणा को बढ़ावा मिला। भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक लाभ रहा। अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद अडानी समूह की अधिकांश सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में उछाल आया।

विवाद के बावजूद अदाणी के शेयरों में तेजी लौटी

बीएसई पर अंबुजा सीमेंट्स में 3.50 फीसदी, एसीसी में 3.17 फीसदी, अदाणी एंटरप्राइजेज में 2.16 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स में 2.05 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 1.18 फीसदी और एनडीटीवी में 0.65 फीसदी की तेजी रही। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,320.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,200.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाज़ारों में गिरावट देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
कच्चा तेल, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 422.59 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,155.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 168.60 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 23,349.90 अंक पर बंद हुआ था।

बैंक ऑफ अमेरिका के तीन अधिकारियों का इस्तीफा

आदित्य बिरला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट के 1,500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जांच के बीच बैंक ऑफ अमेरिका के भारत में तीन अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें देबाशीष पुरोहित, सुभ्रजीत रॉय और विक्रम खेतान हैं। भारतीय नियामक शेयरों की बिक्री में आदित्य बिरला कैपिटल और सन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट की जांच कर रहा है। आरोप है कि इन तीनों अधिकारियों ने बैंक ऑफ अमेरिका की आंतरिक जानकारियों को सार्वजनिक होने से पहले ही उनका खुलासा कर दिया था।बैंक ऑफ अमेरिका इसकी जांच कर रहा है। अक्तूबर में दो अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed