फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: बैंकिंग व स्टील शेयरों में खरीदारी से बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 694 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 पार

Tue, 05 Nov 2024 04:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 05 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार की तेज गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 79,476.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 740.89 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 79,523.13 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,213.30 पर पहुंचने में सफल रहा। मंगलवार को बाजार में और क्या-क्या हुआ, आइए एक नजर डालें।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच मंगलवार को बैंकिंग, इस्पात और तेल व गैस सेक्टर के शेयरों में देर से हुई खरीदारी से सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरकर 694 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.11 रुपये (अनंतिम) पर स्थिर रहा।

विज्ञापन

कैसी रही मंगलवार को बाजार की चाल?

सोमवार की तेज गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 79,476.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 740.89 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 79,523.13 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 217.95 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,213.30 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ खुले और पहले हाफ में नकारात्मक रुझान के साथ एक सीमा में कारोबार होता दिखा। सेंसेक्स ने 78,296.70 का निचला स्तर छुआ जबकि निफ्टी ने 23,842.75 को छुआ। दोपहर के सत्र में वैल्यू खरीदारी ने सूचकांकों को नुकसान से उबरने में मदद की और हरे निशान में बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में पांच फीसदी की तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील में करीब 5 फीसदी की तेजी आई जबकि टाटा स्टील में करीब 4 फीसदी की उछाल आई। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बड़ी बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।

अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स पिछड़ने वालों में शामिल थे। एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि सियोल में गिरावट रही।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

यूरोपीय बाजार में दर्ज की गई बढ़त, अमेरिकी बाजार में गिरावट

यूरोपीय बाजार में बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को अमेरिकी बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,329.79 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 941.88 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर 78,782.24 पर बंद हुआ था, जो 6 अगस्त के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है। निफ्टी 309 अंक या 1.27 प्रतिशत गिरकर 23,995.35 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed