Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद फिर नए हाई पर शेयर बाजार; सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा, निफ्टी 26000 के पार
Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स 255.83 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 85,169.87 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी सूचकांक 63.75 (0.25%) अंक चढ़कर 26,004.15 पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन की सुस्ती के बाद सेंसेक्स में हरियाली लौट आई है। हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन 30 शेयरों वाला प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स 255.83 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ 85,169.87 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी सूचकांक 63.75 (0.25%) अंक चढ़कर 26,004.15 पर बंद हुआ। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ 80.60 रुपये पर बंद हुआ।
बुधवार को कई बार लाल और हरे निशान पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई पर जल्द ही ये हरे निशान पर लौट आए। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर बाजार में फिर बिकवाली लौटी। उसके बाद अधिकतर समय बाजार लाल निशान पर ही कारोबार करता दिखा। आखिरी सत्र से पहले बेंचमार्क सूचकांकों ने एक लंबी छलांग लगाई और सेंसेक्स-निफ्टी नए हाई पर पहुंचकर बंद होने में सफल रहे। शेयर बाजार की इस उछाल में बैंकिंग और पावर सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा।
सेंसेक्स-निफ्टी में नए हाई के बावजूद बीएसई का मार्केट कैप घटा
शेयर बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद सेंसेक्स पर सूचीबद्ध कुल कंपनियों का मार्केट कैप 475.24 लाख करोड़ रुपये कम होकर 83,219 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर टॉप गेनर्स रहे। इनमें 4% तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.4% की तेजी आई
क्षेत्रवार देखें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.4% तक मजबूत हुआ। मंगलवार को इसमें तीन प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई थी। यह तेजी चीन में अर्थव्यवस्था को बढ़ाने देने के लिए वहां की सरकार की ओर से की गई घोषणाओं के बाद आई। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप100 0.4% तक फिसला, और निफ्टी मिडकैप100 0.6% कमजोर हुआ।