फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई के करीब, निफ्टी 25900 के पार बंद

Mon, 23 Sep 2024 03:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Sep 2024 03:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक उछलकर 84,928.61 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। निफ्टी 148.10 अंक चढ़कर 25,939.05 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा। इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 83.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक उछलकर 84,928.61 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान, निफ्टी में 148.10 अंकों की बढ़त के साथ 25,939.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग हुई। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 83.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन


घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 436.22 अंकों या 0.51% की बढ़त के साथ 84,980.53 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।
विज्ञापन


निफ्टी भी सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान क्लोजिंग से पहले 165.05 या 0.63% की बढ़त के साथ नए इंट्राडे ऑल टाइम हाई 25,956 तक पहुंचा। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 475.9 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में मजबूती

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का सबसे अधिक योगदान रहा। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयरों ने सूचकांक पर दबाव डाला।


व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो एसबीएफसी फाइनेंस के शेयर 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। यह उछाल रेटिंग एजेंसी इकरा की ओर से एसबीएफसी की बैंकिंग सुविधाओं की रेटिंग 'स्थिर' के रूप में अपग्रेड करने के बाद आई।

स्पाइसजेट के शेयरों में भी 6% की मजबूती आई। कम लागत वाली एयरलाइन ने क्यूआईपी के जरिए वैश्विक निवेशकों गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली से 3000 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटा लिए हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकाकों में बढ़त, बीएसई आईटी नुकसान में रहा

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.73 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सूचकांकों में तेल व गैस 2.23 प्रतिशत, रियल्टी 2.07 प्रतिशत, दूरसंचार 1.93 प्रतिशत, ऊर्जा 1.80 प्रतिशत, ऑटो 1.46 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39 प्रतिशत मजबूत हुए। बीएसई आईटी एकमात्र नुकसान में रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "वैश्विक बाजारों में व्याप्त आशावाद बाजार की सकारात्मक प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है। महत्वपूर्ण घरेलू ट्रिगर्स के अभाव में इसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।" बीएसई पर कुल 2,382 शेयरों में तेजी रही, 1,731 में गिरावट आई तथा 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

तीन दिन में निवेशकों की संपत्ति 8.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती के फैसले और भविष्य के लिए सकारात्मक रुझान के बीच शेयर बाजार में हरियाली का दौर जारी है। तीन दिन की रिकॉर्ड तेजी के दौरान निवेशकों की संपत्ति 8.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक या 0.45 प्रतिशत उछलकर 84,928.61 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 436.22 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 84,980.53 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। तीन दिनों में बेंचमार्क 1,980.38 अंक या 2.38 प्रतिशत उछल चुका है।

तीन दिन में सेंसेक्स 1,980.38 या 2.38% मजबूत हुआ। इस दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन दिनों में 8,30,975.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,76,03,923.17 करोड़ रुपये (5.70 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया।

ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 74.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई में तेजी रही जबकि हांगकांग में गिरावट रही। जापान में बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 74.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इससे पहले, शुक्रवार को बीएसई का सूचकांक 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत उछलकर 84,544.31 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 84,694.46 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।



एनएसई निफ्टी भी 375.15 अंक यानी 1.48 फीसदी बढ़कर 25,790.95 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 433.45 अंक यानी 1.70 फीसदी बढ़कर 25,849.25 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed