फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 4 अंक टूटा, निफ्टी भी सुस्त

Tue, 03 Sep 2024 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Sep 2024 03:49 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों पर आधारित बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 10 दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह 4.40 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर पर बंद हुआ। एक समय कारोबार के दौरान यह 159.08 अंक तक टूट गया था। निफ्टी लगातार 14वें कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा, पर यह वृद्धि महज 1.15 अंकों की ही रही।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

रिकॉर्ड तेजी के सिलसिले के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को सुस्त कारोबार के सपाट बंद हुए। निफ्टी लगातार 14वें कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा, पर यह वृद्धि महज 1.15 अंकों की ही रही।

विज्ञापन


30 शेयरों पर आधारित बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स में 10 दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह 4.40 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर पर बंद हुआ। एक समय कारोबार के दौरान यह 159.08 अंक तक टूट गया था।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को श्रम दिवस के मौके पर बंद रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख और किसी ठोस संकेतक के अभाव में... घरेलू बाजार स्थिर रहा। विनिर्माण गतिविधियों में नरमी को लेकर निवेशक थोड़े सतर्क दिखे। विनिर्माण गतिविधियों में नरमी मांग में सुस्ती को दर्शाती है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,735.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।


बीएसई सेंसेक्स सोमवार को लगातार 10वें कारोबारी सत्र में 194.07 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 82,559.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी लगातार 13वें दिन 42.80 अंक की तेजी के साथ नये शिखर 25,278.70 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed