{"_id":"66b1f68c8ec81faea0062eba","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया बाजार; सेंसेक्स 166 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया बाजार; सेंसेक्स 166 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से फिसला
Tue, 06 Aug 2024 03:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:40 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिखी लेकिन आखिरकार बिकवाली के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग
- फोटो : i-stock
विस्तार
लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती दिखी लेकिन आखिरकार बिकवाली के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 166.33 (0.21%) अंक टूटकर 78,593.07 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 63.05 (0.26%) अंक फिसलकर 23,992.55 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन