फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 23 अंक चढ़ा, निफ्टी सपाट

Mon, 29 Jul 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 29 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तरों को छूने के बाद बाजार सपाट बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 23.12 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 81,355.84 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1.25 (0.01%) अंक चढ़कर 24,836.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तरों को छूने के बाद बाजार सपाट बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 23.12 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 81,355.84 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 1.25 (0.01%) अंक चढ़कर 24,836.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे

सोमवार को क्लोजिंग से पहले सेंसेक्स अपने नए रिकॉर्ड हाई 81,908 पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 24,999.75 पर पहुंचा और 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से महज 0.25 अंक दूर रहा।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन और टुब्रो के शेयर 2.77% तक चढ़े। कंपनी ने 2,500 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर की जानकारी दी है। अल्ट्राटेक सीमेंट जिसने इंडिया सीमेंट्स में 3,954 करोड़ रुपये के बदले 32.72% की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की जानकारी दी है, के शेयर 1.42% तक चढ़े हैं। इंडिया सीमेंट्स शेयर 0.65% की गिरावट के साथ बंद हुए। बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइटन और भारती एयरटेल के शेयरों में दिखी बिकवाली

दूसरी ओर, टाइटन के शेयर 2.38%, भारती एयरटेल के शेयर 2.22% आईटीसी के शेयर 1.33% कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.04% और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.68% की गिरावट के साथ बिकवाली वाले शेयर रहे। आईटी शेयरों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर ब्याज दरों पर यूएस फेड की बैठक से पहले 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरे। 


व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉल कैप के शेयर 1.17% और मिड कैप इंडेक्स 0.80% तक मजबूत हुए। दिन के कारोबार के दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। आईटी, टेलीकम्युनिकेशन, यूटीलिटीज और टेक सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बीते शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 2,546.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31% की गिरावट के साथ 80.88 प्रति बैरल के भाव पर कारोबार करता दिखा।


सोने की कीमतों में 950 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने कीमतें 950 रुपये सस्ती होकर 71050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गईं। ज्वेलर्स के ओर से मांग में कमी आने के कारण या गिरावट आई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना  72000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed