फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी 24300 पार

Thu, 04 Jul 2024 03:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान जहां सेंसेक्स 80,392 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा वहीं निफ्टी भी पहली बार 24,401 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक भी पहली बार 53,357 के स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। वीकली एक्सपायरी के दिन पहली बार सेंसेक्स 80 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा। वहीं, निफ्टी भी पहली बार 24300 के पार पहुंचकर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान जहां सेंसेक्स 80,392 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा वहीं निफ्टी भी पहली बार 24,401 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक भी पहली बार 53,357 के स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन


आखिरकार सेंसेक्स 62.87 (0.07%) अंक मजबूत होकर 80,049.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 15.66 (0.06%) अंक उछलकर 24,302.15 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 83.49 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली दिखे और बेंचमार्क इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल कर बंद हुए।

विज्ञापन

वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेश के लिहाज से रक्षात्मक माने जाने वाली आईटी और औषधि क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। अमेरिका में मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने, तिमाही आधार पर आय परिदृश्य में सुधार तथा 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल में तेज गिरावट से इन शेयरों में लिवाली की गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी व्यय में तेजी तथा कंपनियों की कमाई बेहतर रहने से शेयरों के उच्च मूल्यांकन को समर्थन मिल रहा है। घरेलू बाजार में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) का रिटर्न और सितंबर में नीतिगत दर में कटौती बाजार धारणा को समर्थन दे रहे हैं।’’

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे। नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि निफ्टी 24,500 अंक के तात्कालिक लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और थोड़ा अधिक बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। सूचकांक में लंबी अवधि के लिए लिवाली पर विचार करने से पहले कुछ मुनाफावसूली करना और संभावित गिरावट की प्रतीक्षा करना समझदारी होगी।’’ मझोली कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.60 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कंपनियों से जुड़े स्मॉलकैप सूचकांक में 0.62 प्रतिशत की तेजी रही।


एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,483.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान पहली बार 80,000 अंक के पार गया था। बाद में यह 545.35 अंक की तेजी के साथ 79,986.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 162.65 अंक की बढ़त के साथ 24,286.50 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 183.4 अंक की तेजी के साथ 24,307.25 अंक तक चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed