फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: 'महंगाई' के असर से शेयर बाजार बेदम; सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 22550 से नीचे फिसला

Fri, 12 Apr 2024 04:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 12 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी बिकवाली देखी गई और सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक यानी लगभग एक प्रतिशत तक फिसल गया। निफ्टी भी शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान 22550 के स्तर के नीचे आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद बड़ी गिरावट दिखी। अमेरिका में जारी महंगाई के आंकड़े अनुमानों से अधिक रहे हैं, जिससे निवेशकों में इस बात का संदेह बढ़ा है कि फेड ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। इसके बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी बिकवाली देखी गई और सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक यानी लगभग एक प्रतिशत तक फिसल गया। निफ्टी भी शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान 22550 के स्तर के नीचे आ गया।

विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद 793.25 (1.05%) अंकों की गिरावट के साथ 74,244.90 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 234.40 (1.03%) अंक फिसलकर 22,519.40 के स्तर पर पहुंच गया। मॉरीशस से निवेश करने वालों को अब और अधिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी खबरें सामने आने के बाद विदेशी निवेशकों ने ब्लूचिप कंपनियों में बड़े पैमाने पर अपनी हिस्सेदारी में बिकवाली की, जिससे बाजार और कमजोर पड़ गया।

एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सन फार्मा, मारुति, पावर ग्रिड, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट दिखी। वहीं, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में टोक्यो सकारात्मक दायरे में बंद हुआ जबकि सोल, शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे। वॉल स्ट्रीट भी गुरुवार को ज्यादातर लाभ के साथ समाप्त हुआ। अमेरिकी मुद्रास्फीति 0.4% मासिक आधार पर तक बढ़ गई, उम्मीदों को पार कर गई और US ट्रेजरी प्रतिफल में वृद्धि हुई। 

निवेशक इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के अनुमान पर अब आशंका जाहिर कर रहे हैँ, जिससे उभरते बाजारों का प्रदर्शन कमजोर हो गया है। इस बीच, यूरोपीय बाजारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया क्योंकि ईसीबी ने नीतिगत दरों को बनाए रखा लेकिन जल्द ही संभावित दर में कटौती का संकेत दिया।



जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''अमेरिका में नीतिगत दर में कटौती की देरी, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम बढ़ने और चौथी तिमाही के आय अनुमान कमजोर रहने से भारतीय बाजारों में कमजोरी आई।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

शुक्रवार को बाजार में कारोबार समाप्त होने के बाद टीसीएस ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। फरवरी के औद्योगिक उत्पादन और मार्च के मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आज ही आने हैं। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उधर, भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर बढ़कर 648.56 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते बुधवार को शुद्ध रूप से 2,778.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 354.45 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 75,038.15 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 111.05 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,753.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 132.95 अंक या 0.58 प्रतिशत के लाभ के साथ 22,775.70 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया था। ईद-उल-फितर के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed