{"_id":"660fcfd47faf506614037129","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: एमपीसी के बाद रिकवर होकर सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में दिखी सुस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: एमपीसी के बाद रिकवर होकर सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में दिखी सुस्ती
Fri, 05 Apr 2024 04:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:34 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: कमजोर शुरुआत के बाद शुक्रवार को जब एमपीसी के नतीजे आए तब बाजार में खरीदारी लौटी पर यह एक सीमित दायरे में ही सिमट कर रह गई। आखिरकार सेंसेक्स 20.59 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 74,248.22 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा पर आखिरकार बाजार सपाट बंद हुआद्ध। कमजोर शुरुआत के बाद जब एमपीसी के नतीजे आए तब बाजार में खरीदारी लौटी पर यह एक सीमित दायरे में ही सिमट कर रह गई। आखिरकार सेंसेक्स 20.59 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 74,248.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 0.96 (0.00%) अंक फिसलकर 22,513.70 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में तेजी दिखी। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर में ही दिखी। वहीं ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई। इससे पहले गुरुवार को वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ 74,227 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन