फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 351 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के पार

Thu, 04 Apr 2024 04:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 350.81 (0.47%) अंकों की मजबूती के साथ 74,227.63 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 80.00 (0.36%) अंक मजबूत होकर नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

वीकली एक्सपायरी के दिन गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदश्त एक्शन दिखा। उतार-चढ़ाव के बाद बेंचमार्क इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 350.81 (0.47%) अंकों की मजबूती के साथ 74,227.63 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 80.00 (0.36%) अंक मजबूत होकर नई ऊंचाई पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान वेदांता के शेयरों में चार प्रतिशत का उछाल दिखा वहीं डाबर के शेयर पांच प्रतिशत तक टूट गए।

विज्ञापन

गुरुवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

विज्ञापन

हफ्ते  के चौथे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी बैंक, ऑटो और वित्तीय सेवाओं के शेयर हरे निशान पर बंद हुए

व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी नेक्स्ट फिफ्टी और निफ्टी मिड कैप फिफ्टी में मामूली गिरावट को छोड़ दें तो बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इंडिया VIX 1.34% (0.15) घटकर 11.22 पर आ गया। निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो निफ्टी बैंक, ऑटो और वित्तीय सेवाओं के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक में गिरावट दिखी। निफ्टी रियल्टी, हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी लाल निशान पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed