फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closing bell share market closing sensex nifty share market news and updates

Sensex Closing Bell: चमका बाजार; सेंसेक्स 467 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर बंद, निफ्टी 18800 के पार

Fri, 16 Jun 2023 04:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 Jun 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
sensex closing bell share market closing sensex nifty share market news and updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

बाजार शुक्रवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़िया खरीदारी के बाद बाजार के प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 466.95 (0.74%) अंक चढ़कर 63,384.58 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 137.90 (0.74%) अंकों की मजबूती के साथ 18,826.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार पहली बार इन स्तरों पर बंद हुए हैं। हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार की मजबूती के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए

शुक्रवार को बाजार की जोरदार तेजी में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। इस दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स एक फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को शेयर बाजार में आईकेआईओ लाइटिंग के शेयरों की लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर दिनभर के कारोबार में इश्यू प्राइस की तुलना में 50% ऊपर तक उछले। बता दें कि बीते कल यानी गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 310 अंकों की गिरावट के साथ 62,917 अंकों के लेवल पर बंद हुआ हुआ था। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती के साथ 81.94 रुपये (अस्थायी) के लेवल पर बंद हुआ।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर के इंडेक्स का हाल

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

बता दें कि वैश्विक बाजारों की तेजी बीच भारतीय बाजार भी शुक्रवार हरे निशान पर खुले। इस दौरान सेंसेक्स में ऐसी मजबूती आई है कि यह ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचकर रिकॉर्ड क्लोजिंग पर बंद हुआ। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 62,520.36 अंकों के लेवल पर पहुंचा। बता दें कि सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 63583.07 अंक है। इंडेक्स पिछले साल दिसंबर महीने में इस स्तर पर पहुंचा था। शुक्रवार को निफ्टी भी 137.90 अंकों की मजबूती के साथ 18,826 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में दो लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। यह 290.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 292.7 लाख रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed