फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market Updates Business News and Updates

Sensex Closing Bell: दो दिनों की गिरावट के बाद मजबूत हुआ बाजार; सेंसेक्स 490 अंक उछला, निफ्टी 19100 के पार

Thu, 02 Nov 2023 05:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 02 Nov 2023 05:06 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 489.57 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 64,080.90 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 144.10 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 19,133.25 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market Updates Business News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को हरियाली दिखी और यह बढ़त के साथ बंद हुआ। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 489.57 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 64,080.90 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 144.10 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 19,133.25 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

टाटा मोटर्स को हुआ 3,783 करोड़ का मुनाफा

टाटा मोटर्स को सितंबर तिमाही में 3,783 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 1,004 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कुल परिचालन से कुल राजस्व 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले 79,611 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि इसके सभी वर्टिकल में अच्छी वृद्धि रही है। थोक बिक्री में मजबूत सुधार हुआ है। घरेलू व्यावसायिक वाहनों में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 39.7 फीसदी रही है।

विज्ञापन

अदाणी पावर के मुनाफे में नौ गुना की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अदाणी पावर का मुनाफा सितंबर तिमाही में नौ गुना बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये रहा है। कुल राजस्व 61 फीसदी बढ़कर 12,155 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले 7,534 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि मुनाफे में इतनी भारी बढ़त इसलिए आई क्योंकि उसे एक साथ में कुछ ज्यादा रकम मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 50 फीसदी घटा

अदाणी एंटरप्राइजेज को दूसरी तिमाही में 222.82 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले के 460 करोड़ रुपये की तुलना में यह 50.5 फीसदी घटा है। कंपनी ने बताया कि खर्च में 8 फीसदी की वृद्धि हुई है। दरअसल कंपनी ने एक संपत्ति बेची जिससे 88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस कारण इसके मुनाफे पर असर दिखा है। साथ ही वाणिज्यिक खदानों से इसे 340 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed