Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: बाजार में लगातार दूसरे दिन सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 47 अंक टूटा, निफ्टी 19800 से फिसला

Fri, 24 Nov 2023 04:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Nov 2023 04:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 47.77 (0.07%) अंक नीचे 65,970.04 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 7.30 (0.04%) अंक फिसलकर 19,794 पर आ गया। शेयर बाजार में सोमवार यानी 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर छुट्टी है।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

शेयर बाजार शुक्रवार को हल्की गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 47.77 (0.07%) अंक नीचे 65,970.04 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 7.30 (0.04%) अंक फिसलकर 19,794 पर आ गया। शेयर बाजार में सोमवार यानी 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर छुट्टी है। अब बाजार में मंगलवार को कारोबार होगा। शुक्रवार को बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी, एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दिखी। हालांकि, मेटल और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई। इस दौरान मिडकैप इंडेक्स में लगातार 17वें दिन तेजी आई। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 66,017 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

डीजीसीए ने जीएनएसएस से होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए जारी किया सर्कुलर

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली (जीएनएसएस) के जाम होने और उसकी नकल करने से उत्पन्न खतरों से निपटने के उपायों पर विमानन कंपनियों और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सर्कुलर जारी किया है। परिपत्र में विमान ऑपरेटरों, पायलटों, एयर नेविगेशन सेवा प्रदाताओं (एएनएसपी) और हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए व्यापक उपाय और कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई है। एएआई देश का एएनएसपी है, और हवाई यातायात नियंत्रक भी इसके अंतर्गत आते हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed