फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell share market closing sensex nifty nifty50 news and updates

शेयर मार्केट क्लोजिंग: शेयर बाजार में निचले स्तरों से आई रिकवरी; सेंसेक्स 173 अंक उछला, निफ्टी 19700 के पार

Wed, 27 Sep 2023 06:03 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Sep 2023 06:03 PM IST
सार

शेयर मार्केट क्लोजिंग: बुधवार को बाजार में लाल निशान पर ओपनिंग होने के बाद निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। आखिरकार सेंसेक्स 173.22 अंकों की बढ़त के साथ 66,118.69 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.75 अंक मजबूत होकर 19,716.45 के लेवल पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell share market closing sensex nifty nifty50 news and updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। आखिरकार सेंसेक्स 173.22 अंकों की बढ़त के साथ 66,118.69 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.75 अंक मजबूत होकर 19,716.45 के लेवल पर क्लोज हुआ। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 83.23 (अस्थायी) के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और आईटीसी के शेयरों में लिवाली तथा एशियाई एवं यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती निचले स्तर से  173 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।  
विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.22 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 66,118.69 अंक पर बंद हुआ। इसके 20 शेयर हरे निशान पर जबकि 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और सुबह के कारोबार में 65,549.96 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। हालांकि रिलायंस, एलएंडटी, इन्फोसिस और मारुति के शेयरों में लिवाली से उसे नुकसान से उबरने में मदद मिली। बाद में यह 226.8  अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,172.27 अंक के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.75 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,716.45 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 19,554 अंक के निचले स्तर और 19,730.70 अंक के उच्चस्तर के बीच रहा।

   
सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, सन फार्मा, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और नेस्ले के शेयरों में गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed