{"_id":"647721c46b1ceb9feb0982c5","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-news-and-updates-today-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: बाजार में बीते चार दिनों की बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 347 अंक टूटा, निफ्टी 18550 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: बाजार में बीते चार दिनों की बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 347 अंक टूटा, निफ्टी 18550 के नीचे
Wed, 31 May 2023 05:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 31 May 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा। बीएसई सेंसेक्स करीब 347 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, पेट्रोलियम और धातु शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट रही। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 346.89 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 62,622.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 568.11 अंक नीचे चला गया था।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 99.45 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 18,534.40 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार तक चार दिन की तेजी में सेंसेक्स 1,195 अंक और निफ्टी 348 अंक मजबूत हुआ था। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला।
विज्ञापन