फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Cloisng Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 677 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 पार

Thu, 16 May 2024 03:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 May 2024 03:56 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 676.69 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 73,663.72 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 203.30 (0.92%) अंक मजबूत होकर 22,403.85 पर पहुंच गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान एमएंडएम के शेयरों में 3% की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Cloisng Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 676.69 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 73,663.72 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 203.30 (0.92%) अंक मजबूत होकर 22,403.85 पर पहुंच गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान एमएंडएम के शेयरों में 3% की बढ़त दर्ज की गई, वहीं इंफोसिस के शेयर 2 प्रतिशत तक मजबूत हुए।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 1% की तेजी आई

एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस में लिवाली और अमेरिका व एशियाई बाजारों में तेजी से गुरुवार को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स लगभग 1% बढ़ गए। दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,749.47 अंक के उच्चस्तर तक गया और इसने 72,529.97 अंक का निचला स्तर भी छुआ। 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 203.30 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 22,403.85 अंक पर पहुंचा। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों को 3.1 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। बाजार का रुझान खरीदारों के पक्ष में दिखा।

बीएसई पर 2,127 शेयरों में तेजी रही, 1,704 में गिरावट आई और 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। व्यक्तिगत शेयरों में अपोलो टायर्स 3% से अधिक की वृद्धि के साथ बंद हुए। यह वृद्धि वैश्विक ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन और नोमुरा की ओर से कंपनी के चौथी तिमाही के परिणामों के बाद उसके शेयरों की टारगेट प्राइस को अपग्रेड करने के बाद आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed