{"_id":"632844af73c33339ea523549","slug":"sensex-closing-bell-market-breaks-on-recession-for-three-days-sensex-rises-300-points-nifty-crosses-17600","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: बाजार में तीन दिनों से जारी मंदी पर ब्रेक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 17600 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: बाजार में तीन दिनों से जारी मंदी पर ब्रेक, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 17600 के पार
Mon, 19 Sep 2022 04:08 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 19 Sep 2022 04:08 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 300 अंकों की मजबूती के साथ 59,141 अंक तो निफ्टी 91 अंकों की मजबूती के साथ 17,622 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी मंदी पर सोमवार को ब्रेक लग गया। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिलने के बीच भारतीय शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो, वित्तीय सेवाओं, आईटी और पीएसयू बैंक के शेयरा में हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 300 अंकों की मजबूती के साथ 59,141 अंक तो निफ्टी 91 अंकों की मजबूती के साथ 17,622 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में कमजोरी दिखने मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स में सोमवार को बाजार बंद होते समय 30 शेयराें में से 23 में तेजी दिखी। बाजार में निचले स्तरों से 650 अंकों की मजबूती आई और आखिरकार यह 300 अंकों की मजबूती के बंद होने में सफल रहा। इस दौरान निफ्टी भी 95 अंकों की मजबूती के साथ 17600 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरा में तीन प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
