फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद सेंसेक्स फिर 80 हजार पार; निफ्टी 24200 के पार

Mon, 25 Nov 2024 03:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 992.74 (1.25%) अंक उछलकर 80,109.85 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 314.66 (1.32%) अंक चढ़कर 24,221.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। ब्लू-चिप शेयरों में तेजी और महाराष्ट्र में भाजपानीत गठबंधन महायुति के शानदार प्रदर्शन से बाजार को मदद मिली। भाजपा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को भारी जीत मिली है। 

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स पिछले दिन की तेजी को जारी रखते हुए 992.74 अंक या 1.25 प्रतिशत उछलकर 80,109.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,355.97 अंक या 1.71 प्रतिशत बढ़कर 80,473.08 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 314.65 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,221.90 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को छह लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़कर 439.86 लाख करोड़ रुपये हो गया। l इस दौरान, डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 84.30 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

एलएंडटी और एसबीआई के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक में सर्वाधिक लाभ रहा। दूसरी ओर, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, मारुति, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक पिछड़ गए।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

23 दिसंबर से सेंसेक्स में जेएसडब्ल्यू की जगह शामिल होगी जोमैटो

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो 23 दिसंबर से जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स का हिस्सा बन जाएगी। यह बदलाव बीएसई की सहायक कंपनी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से घोषित नवीनतम पुनर्गठन का हिस्सा है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार की आश्चर्यचकित करने की क्षमता शुक्रवार को ही निफ्टी में 557 अंकों की उछाल के साथ दिखी। महाराष्ट्र में एनडीए के शानदार प्रदर्शन से यह तेज उछाल आज भी जारी रहा। इस चुनाव से राजनीतिक संदेश बहुत बड़ा है और बाजार के नजरिए से यह बेहद सकारात्मक है।"

वैश्विक बाजारों में दिखा सकारात्मक रुझान

भाजपा ने शनिवार को महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतीं और पार्टी नीत सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को भारी जीत दिलाई, जबकि झारखंड में झामुमो के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया ब्लॉक फिर से सत्ता में आने में सफल रहा। एशियाई बाजारों में सियोल और टोक्यो में तेजी रही, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 74.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,278.37 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 1,961.32 अंक या 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 557.35 अंक या 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed