{"_id":"59b0e4214f1c1bfc7f8b4918","slug":"sebi-to-decide-next-week-on-extending-share-market-trading-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में बढ़ेगा ट्रेडिंग करने का समय, सेबी अगले हफ्ते करेगा फैसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में बढ़ेगा ट्रेडिंग करने का समय, सेबी अगले हफ्ते करेगा फैसला
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के समय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस पर बाजार नियामक संस्था सेबी सोमवार को फैसला लेगा। अगर सेबी मार्केट में ट्रेडिंग का समय बढ़ाने के फैसले को मंजूरी देता है तो इससे शेयर बाजार में कारबोर कर रही कंपनियों को लाभ मिलने की संभावना है।
5 या फिर 7.30 बजे तक हो सकता है समय
सेबी मार्केट में ट्रेडिंग समय को शाम 5 बजे तक या फिर 7.30 बजे तक करने पर फैसला लेगा। अभी मार्केट 9 बजे के करीब खुलता है और 4 बजे बंद होता है। ट्रेडिंग के लिए समय 9.25 से लेकर के 3.25 तक का होता है।
सीएनबीसी आवाज के मुताबिक, इस बैठक में एक्सचेंज के एमडी, एनएसई ब्रोकर्स के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बता दें कि बड़े ब्रोकरेज हाउस समय बढ़ाने के पक्ष में हैं वहीं छोटे ब्रोकरेज हाउस को इससे लागत बढ़ने का डर है। गौरतलब है कि 2009 में सेबी ने एक्सचेंजों को 5 बजे तक की मंजूरी दी थी। हालांकि 5 बजे के बाद के समय पर आरबीआई को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक इससे मुख्य फायदा ब्रोकरेज हाउस को मिलेगा, क्योंकि उनका टर्नओवर बढ़ जाएगा। एडवायजरीमंडी.कॉम के सीईओ कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि इससे कंपनियों को फायदा नहीं होगा ब्लकि ब्रोकरेज हाउस और इंवेस्टर को होगा।
ब्रोकरेज हाउस के कारोबार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अगर कारोबार का समय 7.30 बजे तक होता है तो ब्रोकरेज कंपनियों को अपना मैनपॉवर बढ़ाना होगा। इससे ऑपरेशनल दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि हिसाब-किताब करने में परेशानी होगी। वहीं इंवेस्टर्स के हिसाब से देखें तो फिर ये उनके लिए फायदे का सौदा होगा, क्योंकि यूएस मार्केट खुलने के समय वो यह फैसला ले सकेंगे कि उन्हें अपने शेयर रखने हैं या फिर बेचना है।