फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   SBI Cards IPO coming soon It will also be the first IPO of 2020

अगले महीने आ सकता है साल 2020 का पहला IPO, जारी होंगे 13 करोड़ शेयर

Tue, 18 Feb 2020 02:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Feb 2020 02:42 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) मार्च की शुरुआत में आ सकता है। इस आईपीओ से कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती है।

विज्ञापन
SBI Cards IPO coming soon It will also be the first IPO of 2020

विस्तार

पिछले सप्ताह बाजार नियामक सेबी ने भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स का आईपीओ लाने के लिए मंजूरी भी दी थी। इस संदर्भ में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था कि आईपीओ चालू वित्त वर्ष में आ सकता है। मामले से जुड़े दो लोगों ने कहा है कि यह मार्च की शुरुआत में आ सकता है। यह साल 2020 का पहला आईपीओ होगा। मालूम हो कि एसबीआई कार्ड्स के लगभग 95 लाख ग्राहक हैं। यह एचडीएफसी बैंक के बाद कार्ड जारी करने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। 

विज्ञापन

बाजार में कंपनी लाएगी 13,05,26,798 इक्विटी शेयर  

इसके लिए पिछले साल डीआरएचपी दाखिल किया गया था, जिसके मुताबिक, कंपनी ऑफर फॉर सेल के तहत बाजार में 13,05,26,798 इक्विटी शेयर लाएगी। इन शेयरों में से 3,72,93,371 शेयरों तक की बिक्री एसबीआई करेगा और 9,32,33,427 शेयर कार्लाइल ग्रुप ( CA Rover ) बेचेगी। इसके अलावा कंपनी 500 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर भी जारी करेगी। 

विज्ञापन

एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई की 76 फीसदी हिस्सेदारी 

मौजूदा समय में एसबीआई कार्ड्स में एसबीआई की हिस्सेदारी 76 फीसदी है। वहीं बाकी की हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है। इस आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, डीएसपी मेरिल लिंच, नोमूरा फाइनेंशल अडवाइजरी, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आरबीआई के आंकड़ें

भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय बाजार में एचडीएफसी बैंक के सबसे अधिक यानी 133 लाख क्रेडिट कार्ड हैं, एसबीआई कार्ड्स के 94.6 लाख और 79 लाख क्रेडिट कार्ड के साथ आईसीआईसीआई बैंक तीसरे स्थान पर है। बीते तीन वर्षों में भारत में क्रेडिट कार्ड से खर्च में सालाना 35.6 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है। वहीं क्रेडिट कार्ड बकाए में 25.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

आईआरसीटीसी रहा सबसे सफल आईपीओ

पिछले कुछ समय में आईआरसीटीसी का आईपीओ सबसे सफल रहा, जो 109 गुना भरा गया। इसके बाद उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक 100 गुना, सीएसबी बैंक 48 गुना, पॉलिकैब 36 गुना, निओजेन केमिकल्स 29 गुना और इंडियामार्ट इंटरमेश 20 गुना भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed