{"_id":"5f19607f8ebc3e9fae4d8a72","slug":"rossari-biotech-share-price-today-debuts-with-58-percent-premium","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोसारी बायोटेक की धमाकेदार एंट्री, 58 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रोसारी बायोटेक की धमाकेदार एंट्री, 58 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Thu, 23 Jul 2020 03:33 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
आईपीओ
विशेष तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) ने 23 जुलाई को अपने आईपीओ मूल्य पर 57.65 फीसदी प्रीमियम के साथ पहले कारोबारी दिन की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 670 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो उसकी इश्यू प्राइस 425 रुपये से 58 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
शेयर में लगातार तेजी
कारोबार के दौरान शेयर 699 रुपये तक पहुंच गया, जो इश्यू प्राइस से करीब 65 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। आज इसका शेयर 745.15 रुपये के स्तर पर भी पहुंच गया था। रोसारी बायोटेक के 496 करोड़ के आईपीओ को 79.37 गुना बोलियां मिली थीं। इसके लिए शेयर की कीमत 423 से 425 रुपये तय की गई थी।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आ रहे थे, जिसके बाद भारतीय प्रतिभूति और विनमय बोर्ड ने आईपीओ इश्यू करने की मंजूरी तो दे दी थी लेकिन कंपनियां आईपीओ लाने में हिचकिचा रही थीं। अब लगभग चार महीने बाद बाजार में कोई आईपीओ आया था।
विज्ञापन
कंपनी का इश्यू प्राइस बैंड 423-425 रुपये प्रति शेयर तय हुआ था। आईपीओ 13 जुलाई से 15 जुलाई तक निवेश के लिए खुला था।
रोसारी बायोटेक कंपनी ने अपने प्रमुख निवेशकों की जानकारी दी है, उनमें ये कंपनियां शामिल हैं-
- अबुधाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी
- एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
- एक्सिस म्यूचुअल फंड
- आईसीआसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड
- एसबीआई म्यूचुअल फंड
- सुंदरम म्यूचुअल फंड
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
- गोल्डमैन सैश इंडिया