{"_id":"5f1a9ece8ebc3ea08a0d4477","slug":"reliance-share-price-market-capitalization-reached-14-lakh-crore-mark-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"RIL ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बाजार हैसियत में 14 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर रचा इतिहास","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
RIL ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बाजार हैसियत में 14 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर रचा इतिहास
Fri, 24 Jul 2020 02:11 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को फिर इतिहास रच दिया है। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) शुक्रवार को कारोबार के दौरान 14 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार चला गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
14,07,854.41 करोड़ रुपये हो गई बाजार हैसियत
कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर चार फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। कंपनी के अलग से सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयरों का बाजार पूंजीकरण 53,821 करोड़ रुपये है। इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण अब 14,07,854.41 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
शेयर में चार फीसदी से ज्यादा की बढ़त
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर 4.32 फीसदी की बढ़त के साथ 2,149.70 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,54,033.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 4.47 फीसदी की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 2,149.90 रुपये पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रिलायंस का शेयर 2058 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन यह 2057.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
मालूम हो कि बुधवार को रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी विश्व के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। तब रिलायंस के शेयर की कीमत 2010 रुपये के पार गई थी और इसी के साथ 75 अरब डॉलर की संपत्ति हो जाने से वे फोर्ब्स की 10 सबसे अमीरों की सूची में पांचवें नंबर पर आ गए। बुधवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार 13 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली कंपनी है। इस सूची में अंबानी की परिसंपत्तियां वॉरेन बफेट, लैरी ऐलिसन, एलन मस्क, स्टीव बालमेर और लैरी पैग से अधिक हो गई है।