{"_id":"5f22a58af6b69446303d94a5","slug":"quarterly-results-hdfc-reports-5-percent-decline-in-q1-net-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: पांच फीसदी घटा HDFC का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तिमाही नतीजे: पांच फीसदी घटा HDFC का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ
Thu, 30 Jul 2020 04:18 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी लिमिटेड
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज देने वाली कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने गुरुवार को तिमाही नतीजों की घोषणा की। कंपनी का चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही में यानी अप्रैल से जून के दौरान स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ पांच फीसदी घटकर 3,052 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
विज्ञापन
13,017.7 करोड़ रुपये रही कुल आय
इससे पिछली तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 0.2 फीसदी बढ़कर 13,017.7 करोड़ रुपये रही थी। वहीं एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 12,990.3 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) की बात करें, तो यह 3.1 फीसदी रहा। एक साल पहले यह 3.3 फीसदी था।
विज्ञापन
इतनी रही शुद्ध ब्याज आय
जून तिमाही में एचडीएफसी लिमिटेड की शुद्ध ब्याज आय 10 फीसदी बढ़ी और और यह 3,392 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,079 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
एचडीएफसी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि अब तक उसके कुल लोन के 22.4 फीसदी ने मोरेटोरियम-2 का विकल्प अपनाया, 16.6 फीसदी इंडिविजुअल लोन ने मोरेटोरियम-2 का विकल्प अपनाया है। मालूम हो कि पिछली तिमाही में कंपनी ने कोरोना वायरस के लिए 1,199 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।
लॉकडाउन से प्रभावित हुआ बाजार
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के कारण कंपनी का रिटेल कारोबार प्रभावित हुआ है। लेकिन अप्रैल के बाद से इंडिविजुअल लोन सेगमेंट में लगातार सुधार दिखा गया।