फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol price cheaper than water in some countries highest price in India as compared to neighboring countries

यहां मिलता है पानी से भी सस्ता पेट्रोल, पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा दाम

Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Petrol price cheaper than water in some countries highest price in India as compared to neighboring countries
पेट्रोल की कीमत - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल और डीजल किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के पहिए हैं। इनके दाम घटने-बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था पर खासा प्रभाव पड़ता है। आजकल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहा है। देश में पेट्रोल करीब 90 रुपये लीटर तो डीजल 81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा होने का सीधा असर महंगाई पर होता है।

विज्ञापन


देश में जरूरी और गैर-जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए ज्यादातर ट्रकों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में सामान की कीमत कम होने के बावजूद ट्रांसपोर्टेशन की लागत काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण जरूरी सामान भी महंगे हो रहे हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे देश भी हैं जहां पेट्रोल पानी से भी सस्ता है।
विज्ञापन


 

आइए आपको बताते हैं दुनिया में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता कहां है? क्या कोई ऐसा देश भी है जहां इसकी कीमत भारत से भी ज्यादा है और अपने पड़ोसी देशों में इसके भाव क्या हैं। पेट्रोल की बात करें तो दुनिया में सबसे सस्ता वेनेजुएला में है। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1.46 रुपये (चार जनवरी की कीमत) है। दूसरे नंबर पर ईरान आता है जहां इसकी कीमत 4.24 रुपये, अंगोला में पेट्रोल 17.88 रुपये है। ये तीन देश ऐसे हैं जहां पेट्रोल का रेट पानी से भी सस्ता है। बाजार में अगर आप एक लीटर पानी का बोतल खरीदते हैं तो यह 20 रुपये का मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे महंगा कहां बिकता है पेट्रोल
पेट्रोल के सबसे महंगे रेट की बात करें तो ग्लोबल पेट्रोल डीजल प्राइस डॉट कॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, हांगकांग में यह 169.21 रुपये प्रति लीटर, सेंट्रल अफ्रिकन रिपब्लिक में 150.29 रुपये, सीरिया में 149.08 रुपये, नीदरलैंड में 140.90 रुपये, नार्वे में 135.38 रुपये और फिनलैंड में यह 133.90 रुपये है। इंग्लैंड में पेट्रोल 116 रुपये, स्विटजरलैंड में 115 रुपये, जर्मनी में 116 रुपये, जापान में 93.62 रुपये, ऑस्ट्रेलिया में 68.91 रुपये, अमेरिका में 50.13 रुपये और रूस में 42.69 रुपए प्रति लीटर है।



पड़ोसी देशों का हाल
पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है। पड़ोसी देशों की बात करें तो चीन में 72.62 रुपये, नेपाल में 67.41 रुपये, अफगानिस्तान में 36.34 रुपये, बर्मा में 43.53 रुपये, पाकिस्तान में 48.19 रुपये, भूटान में 49.56 रुपये और श्रीलंका में 62.79 रुपये प्रति लीटर है जबकि भारत में करीब 90 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed