{"_id":"5ef164ee8ebc3e42f20fc3f1","slug":"petrol-diesel-price-today-petrol-and-diesel-price-hike-for-consecutive-17-days-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 17वें दिन इजाफा, जानिए क्या हैं आज की कीमतें","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 17वें दिन इजाफा, जानिए क्या हैं आज की कीमतें
Tue, 23 Jun 2020 07:42 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 23 Jun 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today
- फोटो : pixabay
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का दौर जारी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों (ओमएसी) ने लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की हुई बढ़ोतरी के बाद, एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 79.76 रुपये हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 55 पैसे की वृद्धि की गई, इसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 79.40 रुपये प्रति लीटर हो गई।
विज्ञापन
Petrol and diesel prices at Rs 79.76/litre (increase by Rs 0.20) and Rs 79.40/litre (increase by Rs 0.55), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/aG8CFjU3bq
— ANI (@ANI) June 23, 2020विज्ञापन
इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। वहीं, डीजल की कीमत में 58 पैसे की वृद्धि होने से, इसकी कीमत 78.85 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।