{"_id":"5ef6aa348ebc3e42f57da890","slug":"petrol-diesel-price-today-oil-price-hike-for-21-consecutive-days-know-petrol-diesel-rate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की कीमतों में वृद्धि जारी, जानें कितनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तेल की कीमतों में वृद्धि जारी, जानें कितनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत
Sat, 27 Jun 2020 07:39 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel price today
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पिछले 21 दिनों से डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का चला आ रहा सिलसिला जारी है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को एक बार फिर कीमतों में वृद्धि की। यहां गौर करने वाली बात यह है कि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत ने पेट्रोल की कीमत को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
भारतीय इतिहास में यह पहला मौका है, जब डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ है और 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा है। वहीं, बढ़ी कीमतों को लेकर लोग विरोध भी जता रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की वृद्धि की गई, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.38 पैसे हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में हुए 21 पैसे के इजाफे से इसकी कीमत 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गई।
विज्ञापन
Petrol and diesel prices at Rs 80.38/litre (increase by 0.25) and Rs 80.40/litre (increase by Rs 0.21), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/dUO6jTYGP0
— ANI (@ANI) June 27, 2020
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये पर पहुंची। वहीं, डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिससे राजधानी में डीजल की कीमत 80.19 पैसे प्रति लीटर हो गई थी।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।