फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol diesel price surge as soon as elections are over govt oil companies increase rates know the price in your city

महंगाई: चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

Tue, 04 May 2021 09:42 AM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 04 May 2021 09:42 AM IST
सार

सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
Petrol diesel price surge as soon as elections are over govt oil companies increase rates know the price in your city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब का भार बढ़ा दिया गया है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे, तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.55 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.91 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.95 रुपये व डीजल की कीमत 87.98 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 80.91 90.55
मुंबई 87.98 96.95
कोलकाता 83.78 90.76
चेन्नई 85.90 92.55


(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

मध्यप्रदेश व राजस्थान में पेट्रोल पर 100 के पार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपये का मिल रहा है। यहां डीजल के लिए लोगों से 93.54 रुपये वसूले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के अनूपनगर में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल और डीजस क्रमश: 101.15 और 91.56 रुपये का हो गया है।

विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed