फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel price reduced due to fall in price of crude oil

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से 22 दिन में करीब तीन रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Tue, 04 Feb 2020 10:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Feb 2020 10:46 AM IST
सार

  • कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। 
  • 11 जनवरी से अब तक पेट्रोल की कीमत 2.97 रुपये प्रति लीटर सस्ती हुई है।
  • वहीं डीजल में 3.08 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। 

विज्ञापन
petrol diesel price reduced due to fall in price of crude oil

विस्तार

कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से लुढ़ककर 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट 12 जनवरी के बाद से ही देखने को मिली है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल करीब तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। 11 जनवरी को नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.01 रुपये प्रति लीटर था और डीजल की कीमत 69.17 रुपये प्रति लीटर थी। 11 जनवरी से अब तक पेट्रोल की कीमत 2.97 रुपये प्रति लीटर सस्ती हुई है। वहीं डीजल में 3.08 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अकेले चीन की कुल तेल खपत में करीब 20 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

सोमवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.04 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसका दाम 75.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है, मुंबई में 78.69 और चेन्नई में इसका दाम 75.89 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 66.09 रुपये है। कोलकाता में इसका दाम 68.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है, मुंबई में 69.27 और चेन्नई में इसका दाम 69.81 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed