{"_id":"60961e546467481f78506957","slug":"petrol-and-diesel-prices-hiked-for-fourth-straight-day-touch-new-record-highs-petrol-101-in-anuppur-rs-99-35-in-bhopal-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: राजस्थान में पेट्रोल 102 रुपये से ऊपर, 90 पार कर डीजल भी 'शतक' की ओर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol Diesel Price: राजस्थान में पेट्रोल 102 रुपये से ऊपर, 90 पार कर डीजल भी 'शतक' की ओर
Sat, 08 May 2021 10:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 08 May 2021 10:45 AM IST
सार
पेट्रोल की कीमत राजस्थान के श्री गंगानगर में 102.15 रुपये और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 101 रुपये के पार पहुंच गई। वहीं देश भर में डीजल के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : अमर
विस्तार
देश के पांच राज्यों के उपचुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। देश में शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। इसी के साथ पेट्रोल की कीमत राजस्थान के श्री गंगानगर में 102.15 रुपये और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 101 रुपये के पार पहुंच गई। वहीं देश भर में डीजल के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये रहा, जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 99.35 रुपये और डीजल 90.07 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल दो महीने में पहली बार 90 पार पहुंचा है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीते चार दिन में पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 1.11 रुपये महंगा हो चुका है। दाम बढ़ने की रफ्तार यही रही, तो भोपाल में पेट्रोल तीन दिन बाद 100 रुपये के पार पहुंच जाएगा। हालांकि, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल का भाव 101.86 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी यह 102.15 रुपये बिक रहा है। भोपाल में पावर पेट्रोल पहले ही 103.02 रुपये लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
तब 18 दिन तक नहीं बढ़े थे भाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्याें में विधानसभा चुनाव के दाैरान 18 दिन तक पेट्राेल-डीजल के दामाें में बदलाव नहीं हुआ था। दाे मई काे चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन यानी चार मई काे पेट्राेल और डीजल के दामाें काे तेल कंपनियाें ने बढ़ाया था। पिछले साल मार्च में केंद्र सरकार ने पेट्राेल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। इससे पेट्राेल का दाम एक बार में रिकाॅर्ड 21.58 रुपये और डीजल का दाम 19.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था। यह दामाें में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।