फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol and diesel prices hiked for fourth straight day, touch new record highs, Petrol 101 In Anuppur Rs 99.35 In Bhopal MP

Petrol Diesel Price: राजस्थान में पेट्रोल 102 रुपये से ऊपर, 90 पार कर डीजल भी 'शतक' की ओर

Sat, 08 May 2021 10:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 10:45 AM IST
सार

पेट्रोल की कीमत राजस्थान के श्री गंगानगर में 102.15 रुपये और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 101 रुपये के पार पहुंच गई। वहीं देश भर में डीजल के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है।

विज्ञापन
Petrol and diesel prices hiked for fourth straight day, touch new record highs, Petrol 101 In Anuppur Rs 99.35 In Bhopal MP
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : अमर

विस्तार

देश के पांच राज्यों के उपचुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। देश में शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। इसी के साथ पेट्रोल की कीमत राजस्थान के श्री गंगानगर में 102.15 रुपये और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 101 रुपये के पार पहुंच गई। वहीं देश भर में डीजल के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये रहा, जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 99.35 रुपये और डीजल 90.07 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल दो महीने में पहली बार 90 पार पहुंचा है। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीते चार दिन में पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 1.11 रुपये महंगा हो चुका है। दाम बढ़ने की रफ्तार यही रही, तो भोपाल में पेट्रोल तीन दिन बाद 100 रुपये के पार पहुंच जाएगा। हालांकि, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल का भाव 101.86 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी यह 102.15 रुपये बिक रहा है। भोपाल में पावर पेट्रोल पहले ही 103.02 रुपये लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब 18 दिन तक नहीं बढ़े थे भाव 
बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्याें में विधानसभा चुनाव के दाैरान 18 दिन तक पेट्राेल-डीजल के दामाें में बदलाव नहीं हुआ था। दाे मई काे चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन यानी चार मई काे पेट्राेल और डीजल के दामाें काे तेल कंपनियाें ने बढ़ाया था। पिछले साल मार्च में केंद्र सरकार ने पेट्राेल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। इससे पेट्राेल का दाम एक बार में रिकाॅर्ड 21.58 रुपये और डीजल का दाम 19.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया था। यह दामाें में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed