{"_id":"5e7ed1c68ebc3e78ad174911","slug":"petrol-and-diesel-price-unchanged-due-to-lockdown-crude-oil-price-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी के बाद से छह रुपये सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जनवरी के बाद से छह रुपये सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट
Sat, 28 Mar 2020 09:55 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:55 AM IST
सार
- 12 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले।
- जनवरी 2020 से अब तक कच्चे तेल की कीमत में 60 फीसदी की गिरावट आई।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल-डीजल क्रमश: 69.59 और 62.29 रुपये का है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं कर ही हैं। 16 मार्च को जो दाम थे, आज भी वही बने हुए हैं। शनिवार को लगातार 12वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। भारत में इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके मद्देनजर भारत में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। सड़कों पर काफी कम गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की मांग पर पड़ा है।
विज्ञापन
कच्चे तेल की कीमतों में जनवरी 2020 से अब तक करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जनवरी 2020 के बाद से करीब छह रुपये प्रति लीटर की ही गिरावट आई है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपये है।
कभी भी बढ़ सकती है कीमत
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। यानी भविष्य में भविष्य में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।